कालका : कालका हाउसिंग बोर्ड में मार्केट कमेटी की दुकानों के साथ लगते हाउसिंग बोर्ड के निजी फ्लैट के बाहर बरामदे मे सैड बनाकर मकान मालिक द्वारा किराए पर दिया जो फास्ट फूड की दुकान का काम करता था उसमे आज सुबह 9:40 के आसपास एक ब्लास्ट हुआ .

धमका इतना जोरदार था कि बंद दुकान का शटर सड़क से 100 मीटर दूर जाकर गिरा। साथ ही दीवार भी गिर गई। दुकान के पास खड़ी बाइक और स्कूटी भी इस धमाके से गिर गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। इस हादसे में कोई भी व्यक्ति चपेट में नहीं आया है। ब्लास्ट के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। अभी धमाके का कारण पता नहीं चल पाया है। दुकान के अंदर रखे सिलेंडर व इनवर्टर की बैटरी सही सलामत हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कालका के हाउसिंग बोर्ड में बस स्टैंड के सामने एक फास्ट फूड की शॉप है। सोमवार सुबह से ये दुकान बंद थी, अचानक सुबह करीब 10 बजे दुकान में तेज ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट से दुकान का शटर पार्क के पास आकर गिरा। धमाके की आवाज से पूरा बाजार हिल गया, लोग धमाके से डर गए और उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड की दुकान में ब्लास्ट इतना तेज था कि दुकान की एक साइड की दीवार तक गिर गई।अच्छी बात यह थी कि दुकान के एक साइड में खाली जगह थी, जिसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ। बंद होने के कारण दुकान में कोई कर्मचारी भी नहीं था। लोगों ने बताया कि कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुलाया गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने वहां इकट्ठे हुए लोगों को साइड किया। साथ ही उस दुकान के साथ लगती दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया।

