एन यू जे (आई)राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राय का भव्य स्वागत हुआ चेन्नई में

 

चेन्नई/चंडीगढ़:  नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) पत्रकारों की एकता और सहयोग को पूरे देश में प्रसारित करने के लिए आपसी सहयोग , दायित्व और वैचारिक समन्वय को आगे बढ़ाने में अग्रणी है । इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव रवि मीनाक्षी सुंदरम ने चेन्नई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राय का चंडीगढ़ से चेन्नई पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
एनयूजे (इंडिया) ने पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई नेताओं ने दक्षिणी राज्यों में एनयूजे (इंडिया) की उपस्थिति का विस्तार करने और मीडिया पेशेवरों के नेटवर्क को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया ।

एन यू जे (इंडिया) महासचिव रवि मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि एन यू जे (इंडिया) हमेशा कामकाजी पत्रकारों की आवाज रहा है और उनका उद्देश्य पत्रकारों को सशक्त बनाना है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (नॉर्थ) संजय राय ने चेन्नई में गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और पत्रकारों को पेशेवर रूप से विकसित करने के लिए प्लेटफ़ॉर्म बनाने की बात कही।

*एन यू जे (इंडिया) के बारे में:*

एन यू जे (इंडिया) देश के अग्रणी पत्रकार संगठनों में से एक है, इस संस्था की स्थापना 1972में ही हुई थी ।जो कामकाजी पत्रकारों के हितों की रक्षा और प्रेस स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *