सेक्टर-10 पंचकूला में पार्क नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ

 

 

रिपोर्ट : रोमी सिंह

पंचकूला, 31 अक्तूबर — वार्ड नंबर 4 में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज सेक्टर-10 स्थित मकान नंबर 665 के सामने वाले पार्क के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ श्रीमति सोनिया सूद, पार्षद वार्ड नंबर 4 नगर निगम पंचकूला एवं उमेश सूद, जिला उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व चेयरमैन ज़िला परिषद पंचकूला के कर-कमलों से नारियल फोड़कर किया गया।

पार्क में आधुनिक (EPDM) सैन्थेटिक ट्रैक बनाया जाएगा, दीवारों की मरम्मत व नया निर्माण किया जाएगा, बाहरी ट्रैक को ठीक किया जाएगा, नए गेट लगवाए जाएंगे और संपूर्ण पेंटिंग करवाई जाएगी। आवश्यकता अनुसार अन्य सुधार कार्य भी करवाए जाएंगे।

सोनिया सूद ने कहा कि “हमारे घोषणा पत्र के सभी वायदे पूरे हो चुके हैं। सेक्टर 8, 9 और 10 आज विकास में अग्रणी हैं। सभी पार्कों में सैन्थेटिक ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, कनोपी, लालटेन लाइटें, नए बेंच और पार्किंग सुविधाएं विकसित की गई हैं।” उन्होंने कहा कि उनका वार्डवासियों से सीधा संवाद और व्यक्तिगत संबंध ही उनकी ताकत हैं।

श्री उमेश सूद ने कहा कि “आज आरटीआई का जमाना है, सब ऑन रिकॉर्ड है। सोनिया सूद जी ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए हैं और जनता के विश्वास की कीमत अपने काम से चुकाई है।”

स्थानीय नागरिकों ने सोनिया सूद और उमेश सूद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे केवल नेता नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं। इस कार्यक्रम में बृज लाल जैन, सुनील गुप्ता, राम स्वरूप खुराना, ओमप्रकाश सिक्का, गोपाल शर्मा, भूषण बंसल, दिग्विजय सूद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *