रोमी सिंह
पंचकूला नवंबर 20: सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में चल रहा सरस मेला प्रतिदिन हजारों लोगों को आकर्षित कर रहा है। लोगों की बढ़ती उत्सुकता और भारी भीड़ को देखते हुए मेले की अवधि को 23 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे आगंतुकों को इस सांस्कृतिक और हस्तशिल्प महोत्सव का आनंद और अधिक दिनों तक मिल सकेगा।
देश भर से आए स्व-सहायता समूह (SHGs) और कारीगर अपने पारंपरिक उत्पाद, हस्तशिल्प, हस्तनिर्मित वस्तुएँ, ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री, कपड़े, आभूषण, गृह सज्जा सामग्री और क्षेत्रीय व्यंजनों को जनता के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, बच्चों के लिए आकर्षण तथा विभिन्न राज्यों के फूड स्टॉल खास आकर्षण बने हुए हैं।
मेले में सुरक्षा, पार्किंग और अन्य सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से सुनिश्चित की गई हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी सुविधाओं को और बेहतर बनाया गया है ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मेले का समय: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य पहुंचे और भारत की समृद्ध कला, संस्कृति का अनुभव करें।

