विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कालका नगर परिषद क्षेत्र में 1 करोड़ 34 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

 

सुरेंद्र सिंह
कालका : कालका विधानसभा के लिए वीरवार का दिन ऐतिहासिक रहा। कालका नगर परिषद क्षेत्र में जन-सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल ₹1 करोड़ 34 लाख की लागत से कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह पहल कालका विधानसभा को हरियाणा की अग्रणी विधानसभा बनाने की दिशा में एक और निर्णायक कदम है।
ये परियोजनाएँ केवल सड़कों अथवा गलियों का निर्माण भर नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम हैं। बेहतर बुनियादी ढाँचा, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाएँ इन्हीं मूलभूत आधारों पर हमारा विकास दृष्टिकोण निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आज जिन प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ
वार्ड 25 – मुख्य PWD सड़क, कालका से श्मशान घाट (राधे श्याम गौशाला) तक IPB निर्माण ₹23.26 लाख
वार्ड 9 नैन्सी क्लॉथ हाउस से शिव मंदिर तक तथा अन्य स्थानों पर IPB ₹5.54 लाख
(2B) अवतार से करण के घर तक एवं आसपास की गलियों में IPB — ₹22.14 लाख
वार्ड 20 – मानकपुर देवीलाल के पास खेरा में गली निर्माण — ₹13.55 लाख
वार्ड 13 – विभिन्न स्थानों पर वर्षाशालिका (Rain Shelter) स्थापना — ₹12.91 लाख
(4B) गांव डैमडामा – भगत राम एवं नराता के घर के पास IPB — ₹10 लाख
(4C) हिमशिखा कॉलोनी, पूजा–फौजी हाउस और संतोषी माता मंदिर के पास IPB — ₹22.43 लाख
(4D) चौहान कॉलोनी भोगपुर में गली निर्माण — ₹24.94 लाख
यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कालका नगर परिषद क्षेत्र में ₹21 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा चुका है, जो यह दर्शाता है कि कालका विधानसभा में विकास कार्य मात्र आज की प्राथमिकता नहीं, बल्कि निरंतर प्रगति का प्रतीक बन चुके हैं।
विधायक कालका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि
“हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा से जनसेवा रही है। हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचना हमारा दायित्व है। माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी जी के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के कारण कालका क्षेत्र में विकास की गति लगातार बढ़ रही है। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूँ।”
उन्होंने आगे कहा
“विकास की यह यात्रा यहीं थमने वाली नहीं है। आने वाले समय में भी इससे बड़े, विस्तृत और जन-हितैषी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नई सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स, सामुदायिक ढाँचा, खेल एवं शिक्षा से संबंधित कार्य—हर दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रगति जारी है।
हमारा लक्ष्य कालका को हरियाणा की No. 1 विधानसभा के रूप में स्थापित करना है।”
आम नागरिकों और पार्षदों की प्रतिक्रिया
आज के कार्यक्रम में उपस्थित आम नागरिकों और नगर परिषद के माननीय पार्षदों ने भी विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा का हार्दिक धन्यवाद किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
पार्षदों ने भी विधायक महोदया को क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास, उनके सक्रिय सहयोग और हर वार्ड की मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विधायक जी द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन से नगर परिषद क्षेत्र में वास्तविक और सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
अंत में विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने सभी नागरिकों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा
“आप सभी के सहयोग, विश्वास और जनभागीदारी से ही यह विकास यात्रा आगे बढ़ रही है। मिलकर हम कालका को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *