“सोशल मीडिया क्वीन ऑफ़ उत्तरकाशी–सीजन 1” की विजेता बनीं हिमानी रमोला

 

रिपोर्ट : सुनीता शर्मा
उत्तरकाशी 28 दिसंबर:
उत्तरकाशी जनपद और सोशल मीडिया में आयोजित “सोशल मीडिया क्वीन ऑफ़ उत्तरकाशी–सीजन 1” प्रतियोगिता का समापन बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। सोशल मीडिया पर चले कई चरणों के कड़े मुकाबले के बाद हिमानी रमोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत पहले राउंड से हुई, जिसमें हिमानी रमोला को कुल 742 वोट प्राप्त हुए और वह शुरुआती दौर में ही निर्णायकों व दर्शकों की पहली पसंद बनकर उभरीं। इसके बाद दूसरे राउंड में हिमानी ने 1404 वोट हासिल कर अपनी बढ़त को और मजबूत किया। लगातार बढ़ते समर्थन के साथ तीसरे राउंड में भी हिमानी रमोला ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 1478 वोट प्राप्त किए और प्रतियोगिता में सबसे आगे बनी रहीं।
प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक चरण फाइनल राउंड रहा, जहां तीन प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। फाइनल में हिमानी रमोला ने 3049 वोट प्राप्त कर निर्णायक बढ़त बनाई और विजेता घोषित की गईं। फाइनल राउंड में वोटों का विवरण इस प्रकार रहा

हिमानी रमोला ( मल्ली)  3049 वोट
रेखा शाह (पोंटी) — 2830 वोट
अनामिका रावत (बरसू) — 2000 वोट

इस कड़े मुकाबले में हिमानी रमोला ने न केवल सबसे अधिक वोट हासिल किए, बल्कि पूरे सीजन में अपनी लोकप्रियता और निरंतरता से यह साबित किया कि वह दर्शकों की सच्ची पसंद हैं।
गौरतलब है कि हिमानी रमोला इससे पहले भी अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने “मैसेज चिन्यालीसौड़ 2025” का खिताब भी अपने नाम किया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह मंचीय प्रस्तुतियों और सोशल मीडिया दोनों ही क्षेत्रों में मजबूत पहचान रखती हैं।
हिमानी रमोला की इस जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। प्रतियोगिता ने यह भी साबित किया कि सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच बन चुका है।
विजेता बनने के बाद हिमानी रमोला ने सभी समर्थकों और वोट देने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत अकेले उनकी नहीं, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने उन पर विश्वास जताया। उन्होंने आगे भी समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस प्रकार “सोशल मीडिया क्वीन ऑफ़ उत्तरकाशी–सीजन 1” का खिताब जीतकर हिमानी रमोला ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है और उत्तरकाशी को गर्व का अवसर प्रदान किया है।
गंगू रमोला समाज वंश परिवार के सदस्यों को अपना धन्यवाद संदेश देते हुए हिमानी ने कहा की
आप लोगों को मेरा प्रणाम इस रमोला ग्रुप में जितने भी सदस्य हैं सभी ने मुझे बहुत ज्यादा वोट सपोर्ट किया है आप लोगों ने दिखा दिया की एकता क्या होती है आप लोगों की एकता से ही मैं आज विनर बन गई हूं आप लोगों का धन्यवाद दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं उम्मीद है कि आप लोग हमेशा मुझे ऐसे ही आशीर्वाद देते रहेंगे
रमोला वंश के सभी सदस्यों ने भी भारी संख्या में बधाई संदेश हिमानी रमोला को दिए हैं कई सदस्यों ने कहा कि
हम सभी रमोला वंसजो की एकता एवं सहयोग से आज अपनें परिवार की सदस्या श्रीमति हिमानी रमोला धर्मपत्नी श्री उदय चंद रमोला नि o ग्राम मल्ली, उत्तरकाशी को प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करने मे जो सफलता प्राप्त हैं उसके लिए सभी रमोला बंधुवो को हार्दिक बधाई

गंगू रमोला सेम मुखेम नागराज समाज समिति के प्रधान प्रकाश चंद रमोला ने भी हिमानी रमोला को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की कार्यक्रमों में विजेता हासिल करके हिमानी जी ने रमोला समाज का नाम रोशन किया है और यह खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी के महिला भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है और रमोला समाज भी अपनी हर क्षेत्र में भागीदारी रखता है उन्होंने रमोला वंश के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद किया की जिन्होंने हिमानी को वोट करके अपने वंश की बेटी का मान बढ़ाया और उन्हें जीत प्रदान करने में सहायता प्रदान की
राष्ट्रीय दैनिक हिंदी समाचार पत्र के संपादक श्रीमती पार्वती रमोला ने भी हिमानी रमोला को विजेता बनने पर बहुत-बहुत बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *