भाजपा नेता दीपक गर्ग ने वार्ड नंबर 13 में धूमधाम से मनाई लोहड़ी, हजारों लोग हुए शामिल

 

दिग्गजों की मौजूदगी में गूंजा लोक उत्सव, दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

पंचकूला। लोहड़ी के पावन पर्व पर सेक्टर-21 स्थित न्यू कम्युनिटी सेंटर में भव्य, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रंगों से सजा लोहड़ी समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर-13 के समाजसेवी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी दीपक गर्ग के नेतृत्व में किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में उत्सव, उल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। दीपक गर्ग भाजपा से वार्ड नंबर 13 की टिकट के प्रबल दावेदार हैं। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता रहे, जिन्होंने विधिवत रूप से लोहड़ी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी, आरएसएस प्रमुख अमित जी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पंचकूला के पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, 1008 विश्वामित्र गिरी जी महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम लाल बंसल, सुरेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद सुनीत सिंगला, ओमप्रकाश देवी नगर, भाजपा नेत्री रंजीता मेहता, पार्षद हरेंद्र मलिक, मुकेश सिंगला, अक्षय कौशिक, ब्रिज भूषण, तेजपाल गुप्ता, समाजसेवी अनिल थापर, अनीश अग्रवाल, प्रियंका पुनिया सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सायंकाल लाइव म्यूजिक, खेल गतिविधियों एवं बच्चों के मनोरंजक कार्यक्रमों से हुई। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे प्रसिद्ध गायक जश्न जैदिया, जो मशहूर पंजाबी गायक मीका सिंह की टीम से जुड़े हैं। उनकी शानदार प्रस्तुति पर हर आयु वर्ग के लोग झूमते नजर आए। महिलाओं और भाभी वर्ग में भी कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

समारोह के दौरान पारंपरिक लोहड़ी रस्में निभाई गईं। लोगों ने अग्नि के चारों ओर परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रात्रि में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के लिए भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक पंजाबी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था रही। हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया।
पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि “लोहड़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। दीपक गर्ग और उनकी टीम बधाई की पात्र है।”
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने कहा कि “लोक पर्व हमारी जड़ों से जुड़े होते हैं। इस आयोजन में जनभागीदारी यह दर्शाती है कि समाज आज भी अपनी परंपराओं को सहेज कर आगे बढ़ रहा है।”
आयोजक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दीपक गर्ग ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप और भाईचारे का माध्यम है। क्षेत्रवासियों, अतिथियों और सहयोगियों के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक बन पाया। भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि इस तरह का भव्य आयोजन पंचकूला की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करता है। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *