रिपोर्ट : रोमी सिंह
पंचकूला जनवरी 17: राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा के कुशल नेतृत्व में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में वनस्पति विज्ञान विभाग, प्राणी विज्ञान विभाग, भौतिक विज्ञान विभाग, मनोविज्ञान विभाग, भूगोल विभाग और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल बनाए और प्रदर्शित किये।
भौतिक विज्ञान का विषय इनोवेशन फॉर दी फ्यूचर @ विकसित भारत, जीव विज्ञान का विषय मैटरनल एंड पैटरनल ट्विंस, वनस्पति विज्ञान का विषय एडिबल वैक्सीन ट्रांसजेनिक प्लांट्स, कंप्यूटर साइंस का विषय नारीशील्ड, भूगोल का विषय मूविंग सेटेलाइट, मनोविज्ञान के मॉडल के विषय अनलॉकिंग हैप्पीनेस द पॉजिटिव साइकोलॉजी पाथ टू मेंटल वेल बीइंग रहा।
निर्णायक मंडल के सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर अजीत सिंह, डॉ वीरेंद्र अटवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर सुनीता चौहान, डॉक्टर गुरप्रीत कौर, डॉ भूप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर सोनू, असिस्टेंट प्रोफेसर पवन कुमार रहे।
प्रस्तुत प्रदर्शनी प्रोफेसर डॉक्टर रामचंद्र डीन, विज्ञान संकाय और डॉक्टर गुरप्रीत के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में आयोजित की गई। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने मॉडल्स की सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी को सफल बनाने में डॉक्टर रविंद्र शयोराण का मुख्य योगदान रहा। प्रस्तुत प्रदर्शनी में विजेता विद्यार्थी सर्वेश, रितिका, वंशिका, निखिल, साक्षी, यश श्री, उपासना, सूरज, अनूप पांडे, बलवंत सिंह, प्रियंका और वंदना रहे। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।
***

