एनसीसी अकादमी, रोपड़ में 2 बटालियन चंडीगढ़ एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई

एनसीसी अकादमी, रोपड़ में 2 बटालियन चंडीगढ़ एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई

 

रिपोर्ट : सुमेश कुमार

चंडीगढ़, 22 जनवरी: 2 बटालियन चंडीगढ़ एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एनसीसी अकादमी, रोपड़ में प्रारंभ हुआ। इस शिविर में लगभग 200 एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन/विंग के कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल डी.एस. धामी, एस.एम. के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को स्वयं का आकलन (सेल्फ टेस्ट) करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियारों की जानकारी, फायरिंग एवं ड्रिल का अभ्यास कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सैन्य विषयों, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट आदि विषयों पर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कैडेट्स में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास हेतु वॉलीबॉल, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, सैक रेस, लेमन-स्पून रेस सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही शिविर के दौरान कैडेट्स को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, एचआईवी/एड्स से सुरक्षा, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *