*कांग्रेस शासन बनाम मोदी सरकार, ज़मीन पर दिखता फर्क- रेखा शर्मा
रिपोर्ट : रोमी सिंह
पंचकूला जनवरी में 23: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लागू किए गए विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – VB-G RAM G अधिनियम, 2025 को लेकर आज पंचकूला जिले के विभिन्न ग्रामों—बरवाला, भरेली, बटवाल एवं रिहोड़—में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रमों में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।
चौपाल कार्यक्रमों के दौरान रेखा शर्मा ने VB-G RAM G अधिनियम के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं दूरगामी प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कानून ग्रामीण भारत को रोजगार, आजीविका और आत्मनिर्भरता की मजबूत गारंटी प्रदान करता है।
इस अवसर पर रेखा शर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया गया VB-G RAM G अधिनियम ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक परिवर्तनकारी कदम है। यह केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने का ठोस रोडमैप है।
उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत ग्रामीण नागरिकों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी, स्थायी आजीविका के अवसर तथा पारदर्शी एवं शोषण-मुक्त कार्यप्रणाली सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय आहूजा, कोषाध्यक्ष सुशील सिंगला,भरेली से पूर्व सरपंच गुरचरण जी, रिहोड़ से सरपंच गुरप्रीत जी, बटवाल से सरपंच विधि चंद सहित स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

