पंचकूला : पंचकूला गौशाला ट्रस्ट की ओर से बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में बच्चों, परिवारों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान कुलभूषण गोयल ने की।
प्रधान कुलभूषण गोयल ने बताया कि उत्सव के दौरान हास्य कवि सम्मेलन, मुशायरा, पतंग उड़ाने का आयोजन तथा बच्चों के लिए आकर्षक परिधानों की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। शायरों और कवियों ने देशभक्ति व व्यंग्य से भरपूर रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों और परिवारों के लिए यह उत्सव मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर रहा। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पंचकूला गौशाला ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह बसंत उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण है। बच्चों, परिवारों और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। हास्य कवि सम्मेलन, मुशायरा, पतंगबाजी और बच्चों की प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ संस्कारों को भी बढ़ावा मिला। हमारा उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ना, भारतीय संस्कृति को सहेजना और बच्चों में रचनात्मकता व संस्कारों का विकास करना है। सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सदस्यों और नागरिकों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” प्रतियोगिताओं के उपरांत बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी बच्चों को पतंगें भी भेंट की गईं। आयोजकों की ओर से सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला महामंत्री जय कौशिक, समाजसेवी कुसुम कुमार गुप्ता, डॉक्टर नरेश मित्तल, पूर्व पार्षद सुनीत सिंगल, सुशील गर्ग, राजकुमार जैन, सुरेश वर्मा, ओमवती पूनिया, सुखबीर पूनिया, जसवीर गोयत, अशोक कुमार, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन संजीव गोयल, सतपाल सिंगला, अजय गर्ग, वेद प्रकाश गर्ग, दीपक बंसल, केवल गर्ग (उप प्रधान), ई. हरिशंकर गोयल, प्रेम चंद्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, भूपिंदर गोयल (वित्त सचिव), मदन मोहन, सुरेंद्र बंसल, तेजपाल गुप्ता, विकास भौजिया, डॉ. नरेश मित्तल (महासचिव), हरीश गोयल, शीशपाल सिंगला एवं अशोक कुमार गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में प्रधान कुलभूषण गोयल ने सभी अतिथियों, ट्रस्ट सदस्यों एवं नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

