चंडीगढ़, 1 मार्च – डैब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन (DRTBA), चंडीगढ़ के वार्षिक चुनाव मे एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारी जिसमे अध्यक्ष पर के.पी.एस. ढिल्लों चौथी बार निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष सुमीत सहगल,सचिव मोनिका शर्मा,कोषाध्यक्ष गौरव ठाकुर चुने गए .डीआरटी बार एसोसिएशन ऋण वसूली से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसकी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश), लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पंजाब तक व्यापक क्षेत्राधिकार है।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष के.पी.एस. ढिल्लों ने सदस्यों द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया और कानूनी बिरादरी को मजबूत करने व एसोसिएशन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

