एलएनटी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण।

समालखा,अशोक शर्मा
एलएनटी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षो उल्लास,गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुआ,जिसे कॉलेज की अध्यक्षा मीनाक्षी गुप्ता द्वारा संपन्न कराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।जिसे संपूर्ण परिषर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।इस अवसर पर मीनाक्षी गुप्ता ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व,नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यो,न्याय स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।प्राचार्य महोदय डॉक्टर लोकेश शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संविधान के महत्व,देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत,कविता पाठ एवं भाषण प्रस्तुत किए गए।सांस्कृतिक प्रस्तुतियो के माध्यम से भारत की एकता,अखंडता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया । अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प किया । यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों मे देश प्रेम की भावना को प्रबल करने वाला रहा, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेषित करने वाला भी सिद्ध हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर राजेश भारद्वाज, डॉक्टर बलजीत,मनीषा वत्स, डॉक्टर दर्शन धीमान, सोनिया बंसल, डॉक्टर सुदेश, सत्यनारायण, प्रदीप, कमल व गोविंद जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *