समालखा,अशोक शर्मा
गांधी स्मारक निधि,पंजाब,हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश,पट्टीकल्याणा में सोमवार,26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।गांधी स्मारक निधि, पंजाब,पट्टीकल्याणा की न्यासी हेमलता रावत ने
ध्वजारोहण किया।गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हो गया था लेकिन व्यवस्था के अनुकूल शासन प्रणाली स्थापित करना एक बहुत बड़ी चुनौती थी।इस चुनौती को स्वीकार किया डॉ भीमराव अंबेडकर ने जिनकी अध्यक्षता में संविधान सभा द्वारा एक मसौदा समिति का गठन किया गया था जिसने दो वर्ष,ग्यारह मास,अठ्ठारह दिन में संविधान का निर्माण किया।
मुख्य वक्ता समाजसेवी रविन्दर छौक्कर ने संविधान निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन डॉ राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।हमारे देश का संविधान बहुत सारे देशों के संविधान का अध्ययन कर लिखा गया है। हमारा संविधान कठोर भी है और लचीला भी है।इस अवसर पर गांधी स्मारक निधि,के सचिव आनंद कुमार शरण ने बताया कि संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे और संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे।विद्यार्थियों को इन बातों का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने सभी आए हुए अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। राष्ट्रगान के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर गांधी स्मारक निधी पट्टीकल्याणा के सचिव आनंद कुमार शरण,किरण शरण,अजय कुमार, डॉ संदीप जैन,सुनीता शर्मा,राजेश,डॉ रुपाली जैन,गिरिराज,संजय पटेल,राजेश,योगेंद्र प्रसाद, प्रसन्न कुमार,सोनू कौशिक,बसन्त,राहुल,बिमलेश, मीना,सईदा,सोना,एवं गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ के साथ साथ प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे साधक-साधिकाएं उपस्थित रहे।
गांधी स्मारक निधि,पंजाब,हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश,पट्टीकल्याणा में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

