नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को कमजोर करता है: जगपाल गाहल्याण

अशोक शर्मा,समालखा
पानीपत पुलिस जिला को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है।इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने वार्ड नंबर 6,7 व 8 में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे बताकर नशे के खिलाफ जागरूक किया।
पुलिस टीम ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है,बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। लोगों को बताया गया कि नशे की लत कैसे धीरे-धीरे व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लेती है और समय रहते इससे बचाव कितना आवश्यक है।अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और उनके साथ खुलकर संवाद करें।
अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह व प्रभारी जगपाल गाहल्याण ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को कमजोर करता है, जिससे अपराध,घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं में भी वृद्धि होती है।नशे से शरीर का नुकशान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है।नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *