*चुनाव दो पार्टियों के बीच होता है, हमारे लोगों ने वोट डाली, मगर विपक्ष वाले आए नहीं जिस कारण मतदान प्रतिशत कम हुआ : कैबिनेट मंत्री अनिल विज*
*रोहतक में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता की हत्या मामले में मंत्री अनिल विज बोले, “सरकार ने पूरी तत्परता व गंभीरता से कार्रवाई की और 24 घंटे के अंदर हत्यारे को पकड़ा”*
*आचार संहिता हटते ही अम्बाला छावनी एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए विमान सेवा प्रारंभ होगी : अनिल विज*
*अम्बाला/चंडीगढ़, 03 मार्च*
हरियाणा का बजट सत्र शुरू होने वाला है लेकिन अभी तक विपक्ष अपना नेता नहीं चुन पाया है, इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है लेकिन विपक्षी कांग्रेस पार्टी अभी तक अपना नेता नहीं चुन सकी इसलिए हम पूरी तरह तैयार है, अगर कोई सवाल उठाएंगे तो हम डटकर इसका जवाब देगे।
श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होने पर कैबिनेट मंत्री अनील विज ने कहा कि चुनाव तो दो पार्टियों के बीच में होता है, पक्ष और विपक्ष के बीच में होता है और विपक्ष पूरी तरह खत्म हो गया है। अनिल विज ने कहा कि जितने लोग हमारे थे वो वोट डाल गए और विपक्ष वाले नहीं आए इस लिए मतदान प्रतिशत कम हुआ।
*रोहतक में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता की हत्या मामले में मंत्री अनिल विज बोले, “सरकार ने पूरी तत्परता व गंभीरता से कार्रवाई की और 24 घंटे के अंदर हत्यारे को पकड़ा”*
रोहतक में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता की हत्या मामले में कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करती है और 24 घंटे के अंदर-अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हुड्डा साहब बोलते ही रहते हैं और उनकी आदत है बोलना।
*आचार संहिता हटते ही अम्बाला छावनी एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए विमान सेवा प्रारंभ होगी : अनिल विज*
अंबाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज कहा कि एयरपोर्ट का काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि चुनाव आचार संहिता हटते ही यहां से उड़ान शुरू हो जाएगी। अभी तक चार फ्लाइट यहां से निर्धारित की गई है, पहले अंबाला से अयोध्या की, दूसरी अंबाला से जम्मू, तीसरी अंबाला से कश्मीर और चौथी अंबाला से लखनऊ की है।
वहीं, मध्यप्रदेश के एक मंत्री के बयान कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है जिसपर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका मतलब मुफ्त में बांटने का है जोकि चलन हो गया है, इसको लेकर कहीं अर्थशास्त्रियों ने भी उसी ओर चिंता जताई है तथा वह उसी ओर इशारा कर रहे हैं।
*जिन्होंने दिल्ली का खजाना लूटा है उन पर सख्त कार्रवाई होगी : विज*
वहीं, कैग की रिपोर्ट में पूर्व दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उसके ऊपर पूरी गंभीरता से काम किया जा रहा है और जिन्होंने दिल्ली का खजाना लूटा है उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
———————-

