हरियाणा की महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल सहित सुरिन्दर चड्डा के घर पहुंची ।
पंचकूला, 11 मार्च : पंचकूला में चल रही 15 वी राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले रही हरियाणा की महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी अपने कोच आजाद मलिक के साथ आज पंचकूला सेक्टर 25 निवासी सुरिन्दर चड्डा के घर नाश्ते पर पहुंची । सुरिन्दर चड्डा जो जी एस टी विभाग में अधिकारी रहे हैं तथा वालीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं उन्होंने इन महिला हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान में ये कार्यक्रम रखा । आज हरियाणा की टीम की अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीजेंड खिलाड़ी रानी रामपाल जो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रही हैं उनके अलावा भारतीय ओलिंपिक टीम की खिलाड़ी रही मोनिका मलिक, निशा वारसी, महिमा चौधरी, नीलम, मलिशा ,कनिका सिवाच , प्रियंका सहित अन्य महिला खिलाड़ी चड्डा के घर पहुँचकर परिवार के साथ भोजन किया, फोटो खिंचवाए तथा उनके साथ अपने अनुभव साँझा किए। उल्लेखनीय है कि कल खेले गए सेमी फाइनल में हरियाणा की टीम ने मणिपुर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। सुरिन्दर चड्डा तथा उनके पारिवारिक मित्र ओ पी सिहाग ने सभी महिला खिलाड़ियों को कल होने वाले फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मिसेज शोभा चड्डा, गगन,आकाश , रिकी चड्डा,शायरा तथा करमजीत कौर उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *