राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एन.ए.सी.ओ.) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेड रन में चंडीगढ़ पहले स्थान पर रहा।

 

चंडीगढ़ 21 जनवरी : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने गोवा में 18.01.2025 को राष्ट्रीय रेड रन का आयोजन किया था।

इस राष्ट्रीय रेड रन में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय रेड रन में एस. डी. कॉलेज, सेक्टर-32, चंडीगढ़ की सुश्री श्रेया ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुश्री श्रेया को सुश्री हेकली झिमोमी, अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक, नाको द्वारा, डॉ. सुशील कुमार माही, परियोजना निदेशक, चंडीगढ़ एसएसीएस और श्री सुनील पंघाल, सहायक निदेशक (युवा) चंडीगढ़ एसएसीएस की उपस्थिति में, 50, 000/- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. माही ने कहा कि इस तरह का आयोजन न केवल युवाओं को एचआईवी/एड्स के बारे में ज्ञान जुटाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें एचआईवी/एड्स से लड़ने के लिए आगे आने और नेतृत्व करने में भी मदद करता है। चंडीगढ़ भाग्यशाली था कि उसे यह पुरस्कार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *