“दो तारे”: पंजाबी धुनों और गहरी भावनाओं का संगम

-अमरपाल नूरपुरी

चंडीगढ़, 28 जनवरी : अभिलक्ष शर्मा ‘लक्षी’, जिन्हें उनके स्टेज नाम ए.एस.एल बॉय से भी जाना जाता है, ने अपने नए गाना “दो तारे” रिलीज़ कर दिया है। अक्टूबर 2020 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले ए.एस.एल बॉय अब तक 12 पंजाबी और अंग्रेजी ट्रैक रिलीज़ कर चुके हैं। दो तारे उनका 13वीं रिलीज़ है, जो दादा-दादी के प्यार, बलिदान और ज्ञान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस गाने में पंजाबी संस्कृति की शक्ति को महसूस कराया गया है, जिसमें भावनात्मक बोल और एक आत्मीय धुन है। यह गाना अपनी भावनात्मक गूढ़ता और सांस्कृतिक समृद्धि के साथ श्रोताओं पर अविस्मरणीय प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार है।

 

“दो तारे” का म्यूजिक वीडियो पंजाब के समराला में स्थित फिल्म सिटी, मेहल फार्म्स, बॉन्डी विलेज के खूबसूरत और शांतिपूर्ण स्थलों पर फिल्माया गया था। इन सुंदर लोकेशनों ने गाने के भावनात्मक और पारिवारिक जुड़ाव को अच्छे से दिखाया है।

 

अभिलक्ष ने गाने पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “दो तारे” दादा-दादी के अडिग प्रेम और बलिदानों को श्रद्धांजलि है। इस गाने के माध्यम से, मैं उनके द्वारा किए गए हर एक प्रयास के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता था, और मुझे उम्मीद है कि श्रोता इस गाने के भावनात्मक सफर से जुड़ पाएंगे। मैं गाने के बोलों से गहरे स्तर पर जुड़ा हुआ हूं क्योंकि मैं अपनी संस्कृति से जुड़ा हुआ हूं, और यह गीत उन मूल्यों को दर्शाता है जो मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मुझे गर्व है कि हमारे दादा-दादी और संस्कृति के प्रति प्रेम, सम्मान और श्रद्धा आज भी जीवित है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस परियोजना के पीछे की टीम—सुरज कुमार, आशीष शर्मा, दिलबीर सग्गू, और बेहतरीन कास्ट, जिसमें दलबीर सिंह, मंजीत कौर, साहिब सिंह और अव्यान कौशिक शामिल हैं, पर बेहद गर्व महसूस करता हूं जिन्होंने इस विजन को जीवंत किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *