महापौर कुलभूषण गोयल ने स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को किया सम्मानित, मानदेय किया वितरित
पंचकूला, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-17 स्थित सामुदायिक केंद्र में ध्वजारोहण किया। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने उन्हें सलामी दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महापौर कुलभूषण गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी अंजू गोयल ने स्वतंत्रता संग्राम के…

