पंचकूला में राष्ट्रीय लोक अदालत और पुराने ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के संबंध में जनता की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित।
पंचकूला 25 फरवरी :सुश्री अपर्णा भारद्वाज, सचिव, एडीआर केंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), पंचकूला ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर और उपायुक्त (डीसी) कार्यालय, लघु सचिवालय, पंचकूला के परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्कों का प्रबंधन पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) द्वारा किया जा रहा है ताकि जनता को…

