रमोला न्यूज़
नौगांव: नौगांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आज संपन्न हो गया। समापन सत्र पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव मंडल में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में श्रीमती नेहा जोशी, दूसरे सत्र में जगमोहन चंद, तथा अंतिम सत्र में जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल
उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा अमीता परमार ने की। अतिथियों एवं मुख्य व्यक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता नेहा जोशी तथा जगमोहन चंद ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल सात सत्रों में विभाजित था। इन सत्रों में भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्मक मानववाद और अंत्योदय दर्शन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त, संगठन की कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं, सोशल मीडिया और जन जागरण, ‘मन की बात’ कार्यक्रम, तथा कार्य विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग में श्याम डोभाल, नवीन ठाकुर ऑनन्दी राणा, जगत सिंह चौहान, सोबोद्र रावत, दुर्गेश्वर लाल,
विजय सिंह, – केन्द्र सिंह राणा, विजय बंधानी – नेहा जोशी
कमला राणा जगमोहन चंद, धर्मदास, पवन नौटियाल, मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार,
संदीप असवाल, प्रताप चौहान उपस्थित रहें ।
