जसपाल सिंह /रमोला न्यूज़
उत्तरकाशी-जनपद का प्रभार मिलते ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा उत्तरकाशी जनपद के तीन विकास खंडों में कई क्षेत्रों के तीन दिवसीय प्रवास में रहेंगे, प्रवास के दौरान जहाँ मंत्री सौरभ बहुगुणा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल क्षेत्रों की समस्याओं से रूबरू होंगे वहीं अपनें करीबी लोगों से मिल उनका हाल चाल जानकर उनके करीब भी होंगे, सौरभ बहुगुणा अपनें पिता पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से राजनीतिक गुणा भाग बखूबी जानते हैं सुलझे कार्यकर्ताओं, जिम्मेदार जन-प्रतिनिधियों के बीच और उम्मीद लगाए बैठी जनता के साथ-साथ चलकर ही कुछ दिल में बसते हैं, और कुछ दिलों में बसा देते हैं।
राज्य के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन एवं प्रभारी मंत्री जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखंड सरकार सौरभ बहुगुणा जहाँ 05 अप्रैल को डामटा, नौगांव, मोरी, फीताड़ी में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट-वार्ता और बैठक करेंगे, वहीं 06 अप्रैल को मोरी, पुरोला, बड़कोट, ब्रह्मखाल और चिन्यालीसौड़ में कार्यकर्ताओं और जन-प्रतिनिधियों से भेंट-वार्ता और बैठक करेंगे।
जनपद के तीन दिवसीय दौरे में 07 अप्रैल को डुंडा में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट-वार्ता और बैठक करनें के पश्चात् 11:45 बजे जोशियाडा पहुंचकर आई.टी.आई. भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, अपराह्न 01:45 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के पश्चात् 03:00 बजे जिला सभागार उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा विषयक संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, तीन दिवसीय भ्रमण पर कार्यकर्ताओं, जन-प्रतिनिधियों और जनता से संवाद कर 08 अप्रैल को प्रातः 08:00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
