सुमेश कुमार /रमोला न्यूज़
चंडीगढ़। भारत विकास परिषद पश्चिम 2 शाखा, चंडीगढ़ द्वारा आज स्टैपिंग स्टोन्स स्कूल, सेक्टर 38-ए, चंडीगढ़ में मर्चेंट नेवी ऑफिसर एसोसिएशन और स्टैपिंग स्टोन्स स्कूल के सहयोग से रक्त दान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
निश्चित कार्यक्रम के इस शिविर में शाखा के कई माननीय सदस्यों के साथ-साथ स्कूल के कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। कैंप में विशेष रूप से जीएमएचएस, सेक्टर 32 के डॉक्टरों की टीम का आभार, जिनकी देखरेख में रक्तदान कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 38 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर रक्तदान किया, जो समाज सेवा की भावना का प्रतीक है।
भारत विकास परिषद इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से मानव सेवा को बढ़ावा देती रहेगी।
