नौगांव: प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल यमुनाघाटी कार्य समिति की बैठक जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार
की अध्यक्षता में पिनाठिया बिष्ठा रिट्रीट सुनारा छानी विनगदेरा में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकचंद रमोला,
जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में यात्रा से जुड़े सभी व्यापारिक कस्बों में ग्राहकों के साथ अतिथी देव भव : पंरपरा निभाने पर चर्चा की गई, साथ पदाधिकारियों से आये सुझावों एवं कठिनाईयों के समाधान हेतु विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा
ऑनलाईन व्यापार से प्रभावित व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा,
फड़-फेरी वालों पर प्रतिबन्ध लगाने, राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा, व्यापारियों के खाद्य लाईसेंस बनाने एवं नवीनीकरण पर विचार विमर्श, तथा जिन नगरों का कार्यकाल सम्पन्न हो गया है वहां पर सीघ्र चुनाव करने, संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने, सभी नगर ईकाईयों की नियमित बैठक होने, अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने,
आदि बिषयों को लेकर चर्चा की गई ।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री तिलकचंद रमोला, जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत, चतर सिंह चौहान, लायवीर कलूड़ा, हरदेव राणा, सुनील भंडारी, अरविंद खंडूरी, नवीन दमीर, नितिन चौहान, शांति प्रसाद, जगमोहन नौडियाल, राजेश नेगी, राजीव अग्रवाल, विपीन रमोला, राजेश नेगी,
अंकित पंवार,
धनवीर रावत, प्रदीप, बर्षा रावत, प्रमिला चौहान, अमित रावत
समेत कई लोग मौजूद थे।
