जसपाल सिंह/रमोला न्यूज
उत्तरकाशी- जिले के सुदूरवर्ती विकासखण्ड मोरी के ग्राम पंचायत गंगाड़ के सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र की जनता को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा, शिविर में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य नें प्रशासन द्वारा समेकित सेवा वितरण पर विशेष जोर दिया गया, जिलाधिकारी नें बताया कि इन शिविरों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पेयजल, विद्युत, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों की सेवाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही हैं, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच एवं दवा वितरण, राजस्व विभाग द्वारा प्रमाण पत्रों का त्वरित निस्तारण, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजनाओं का पंजीकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया, क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल नें शिविर में कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं, उन्होंने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
*क्षेत्रीय विधायक और जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्या*
शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा 33 शिकायतें रखी गई जिनमें से अधिकांश का मौके पर समाधान कर दिया गया तथा शेष शिकायतों का समयानुसार निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया, इस दौरान जहाँ ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से बिजली लाइन की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया, वहीँ विधायक दुर्गेश्वेर लाल नें सौड से पूर्ति तक क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरमत कार्य एक माह में शुरू करने की जनता को जानकारी दी तथा 25 से 27 अप्रैल तक तालुका, गंगाड, और ओसला में विद्युत कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन वितरण संबंधित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया, ग्रामीणों द्वारा ओसला-गंगाड मार्ग के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का मुआवजा रिवाइज और वितरण नहीं किये जाने की समस्या उठाई गई तो विधायक द्वारा अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को सहखातेदारों संबंधित मामलों में सहमति पत्र उपलब्ध कराए जाने के बाद मुआवजा वितरण और आवेदन आनें पर मुआवजा रिवाइज करनें संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ग्रामीणों द्वारा स्कूलों में अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी नें जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और माध्यमिक को क्षेत्र में कैम्प करने के निर्देश दिए, विधायक द्वारा भी खरसाडी, आराकोट, नेटवाड, दोणी और जखोल में माह के अंत में शैक्षणिक व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति के लिये स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ कैप करने की बात कही।
ओसला के ग्रामीणों द्वारा स्कूल में तैनात शिक्षक द्वारा अनुपस्थित रहनें और स्कूल नहीं लगाने की समस्या से अवगत कराया गया और दूसरे शिक्षक की नियुक्ति की मांग की गई, जिलाधिकारी नें बीईओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए और पुष्टि होने पर स्थानांतरण संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिये, नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण आधार कार्ड बनवाने और वेरिफिकेशन में आ रही समस्या को देखते हुए डी एम नें दिनांक 12 से 24 अप्रैल तक सांकरी में आधार शिविर लगाने के निर्देश दिये तथा विधायक द्वारा क्षेत्र के बीएसएनल टावर से जल्द संचालन शुरू करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी नें अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन कर प्रशासन और जनता के बीच दूरी को समाप्त किया जाएगा, शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों नें भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया, कार्यक्रम के अंत में प्रशासन द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया गया, शिविर के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा 51 , उद्यान द्वारा 30 , पशुपालन विभाग द्वारा 60 किसानों को उपकरण और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया, होम्योपैथी विभाग द्वारा 72 मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया, प्रोबेशन विभाग द्वारा 42 लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, समाज कल्याण विभाग द्वारा 50 पुस्तकों का वितरण एवं 40 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 61 मरीजों को लाभ उपलब्ध कराया गया, ग्रामीण विकास द्वारा 11 बीपीएल कार्ड व 4 अन्य प्रमाण पत्र जारी किए।
पंचायतीराज विभाग 25 आवेदन प्राप्त किए तथा बाल विकास विभाग द्वारा 08 महालक्ष्मी किट सहित अन्य सामग्री वितरित की गई, इसके अतिरिक्त सभी विभागों द्वारा लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बचन पंवार, जिला पंचायत प्रतिनिधि भगत सिंह रावत, ग्राम प्रधान सैन सिंह, क्षेत्र पंचायत मीनाक्षी, राजपाल रावत, उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला, एपीडी रमेश चंद्र, बीडीओ शशिभूषण बिंजोला, जीएमडीआईसी शैली डबराल, समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटुडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
