नौगांव: नौगांव केंद्र सेह जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 11 वें दिन भी जारी रहा। जिससे अधिकतर केंद्र आंदोलन की वजह से बंद पड़े हैं लेकिन सरकार व विभागीय अधिकारियों ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली जा रही ।
इससे गांवों में छोटे बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है।
शनिवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना आंगनवाड़ी कार्यालय नौगांव में
जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की अध्यक्षा बामू देवी का कहना है आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयां राज्य कर्मचारी घोषित करने तथा उन्हें न्युनतम मानदेय 18000 रूपए देने के साथ, उन्हें वायोमैट्रिक मशीन से न जोड़े जाने
को लेकर आंदोलित है। यह मांगे तब तक नहीं मानी जाती आंदोलन को जारी रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वन किया है।
उधर आंदोलन के 11 दिन बीतने पर सरकार की ओर से सुद न लिए जाने तर संगठन खासे नाराज है। इस आंदोलन की वजह से गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हैं। केंद्रों की गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं। धरना देने वालों में सचिव शोभा नेगी, कोषाध्यक्ष दर्शनी राणा, उपाध्यक्ष कृष्णा राणा, महामंत्री कुशम थपलियाल, प्रदेश सदस्य रूकमणी सेमवाल, ममता, रिना, सुमन लता, बिजय लक्ष्मी, सत्यभामा, मंजू, वनिता समेत अन्य कार्यकर्ता एवं सहायिका शामिल रहीं।
