*पंजीकरण अनिवार्य बिना पंजीकरण के वाहनों को नहीं मिलेगी आगे जानें की अनुमति*

जसपाल सिंह/रमोला न्यूज
उत्तरकाशी-आगामी चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत जनपद उत्तरकाशी में स्थित पवित्र धाम गंगोत्री एवं यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संभावित भारी आवक को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं मर्यादित बनाए रखनें हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी नें अवगत कराया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं धार्मिक गरिमा को बनाए रखना है, जनपद के स्थानीय निवासियों को यात्रा हेतु पंजीकरण करनें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वे बिना पंजीकरण के दर्शन एवं यात्रा कर सकेंगे, वहीं
पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग और उस पर बुनियादी सुविधाएं यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनें शौचालयों को आम यात्रियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराएं, किसी भी पर्यटक को सुविधा देने से मना नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी नें व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण अनिवार्य
सभी होटल, होमस्टे एवं रेस्टोरेंट संचालक यात्रा प्रारंभ होनें से पूर्व अपने प्रतिष्ठानों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर लें, संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, तथा अनियमितता पाए जानें पर विधिक कार्रवाई की जाएगी, धार्मिक मर्यादा का पालन धामों एवं मंदिर परिसरों के समीप मांस एवं मदिरा की बिक्री एवं सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, उल्लंघन की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल, नगर निकायों एवं जिला पंचायत को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग के सभी शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा यात्रा प्रारंभ होनें से पूर्व उन्हें पूर्ण रूप से संचालित स्थिति में रखें, यातायात एवं पंजीकरण व्यवस्था किसी भी पर्यटक वाहन को बिना कारण नहीं रोका जाएगा, हालांकि, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण हेतु हीना एवं दोबाटा को मुख्य चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है, जबकि बाहरी श्रद्धालुओं हेतु पंजीकरण अनिवार्य होगा एवं बिना पंजीकरण के वाहनों को आगे जानें की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिलाधिकारी नें सभी संबंधित विभागों, स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों से भी यात्रा व्यवस्थाओं में श्रद्धालुओं से व्यवहारिक सामाजिक मदद करनें की बात कही उन्होंनें प्रशासन का सहयोग करते हुए यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सभी को जागरूक रहनें के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रखनें का मंत्र दिया, श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम यात्रा सम्बन्धी जानकारी, सहायता एवं आपात स्थिति हेत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सम्पर्क नम्बर जारी किए।

*चारधाम यात्रा कन्ट्रोल रूम (आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी-*
दूरभाष नम्बर-01374-222722, 222126 (टोलफ्री नम्बर-1077)
मोबाइल नम्बर-7500337269
वाॅटस्एप नम्बर-9456556431

*पुलिस कन्ट्रोल रूम उत्तरकाशी-* 9411112976, 8868815266
टोल फ्री नम्बर-112

*आन लाईन रजिस्ट्रेशन बेबसाईट-*
HTTP://REGISTRATIONANDTOURISTCARE.UK.GOV.IN
टोल फ्री नम्बर-1364
दूरभाष नम्बर-1375-3520100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *