मोरी ब्लाक के फिताडी गांव मे आगजनी से आठ मकान जलकर राख खाद्यान भंडार हुये नष्ट।
सुरेश चंद रमोला
उत्तरकाशी
प्रशासन पंहुचा मौके पर।
अग्नीशमन, एसडीआरएफ सहित राजस्व पुलिस और पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणो के साथ मिलकर बुझाई आग।
कैविनेट मंत्री मदन कौशिक और सांसद राजलक्ष्मी शाह ने जताई संवेदना राहत पंहुचाने का दिया भरोसा।
उत्तरकाशी जनपद के मोरी ब्लाक अन्तर्गत सुदूरवतर्ती क्षेत्र फिताडी गांव मे देर रात एक लकडी के मकान पर अचानक आग लग गई आगजनी की इस घटना ने आस पडोस के आठ और मकानो को चपेट मे ले लिया जिससे गांव मे अफरा तफरी मच गई। सुबह होते होते ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के बहुत प्रयास किये मगर जब उनके प्रयाश बिफल हुये तो प्रशासन ने अग्नीशमन और राजस्व पुलिस के अलावा पुलिस प्रशासन और एसडीआर एफ की टीमे गांव के लिये रवाना किया और संयुक्त प्रयास से इस आगजनी पर काबू पाया गया मगर तब आठ परिवारो के अन्न भंडार सहित घर के अंदर रखी सभी आवश्यक सामग्री जल कर राख हो गई। कैविनेट मंत्री मदन कौशिक ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से बात कर सीघ्र मौके पर जाने को कहा और प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिये भी कहा। आगजनी की घटना पर सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने संवेदना व्यक्त की औरविकास खण्ड मोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत फिताड़ी में हुई आगजनी की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताया। उन्होने कहा कि इस आकस्मिक आपदा ने कई परिवारों को गहरे संकट एवं पीड़ा में डाल दिया है। उन्होंने ईश्वर से सभी की कुशलता एवं सुरक्षा की कामना की है।
सांसद जी ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र आवश्यक सहायता, खाद्य सामग्री एवं अस्थायी आवास की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारों के आवास एवं खाद्यान्न भंडार नष्ट हुए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता से वंचित न रखा जाए तथा सभी को समयबद्ध राहत प्रदान की जाए।
सांसद ने भविष्य में इस प्रकार की आकस्मिक आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बता दें कि इस आकस्मिक आगजनी की घटना से जन हानि और पशु हानि तो नही हुई मगर आर्थिक रुप प्रभावित परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है।

