सुखना लेक बंद: एयर शो के चलते एंट्री पर सख्ती, सिर्फ प्री-बुकिंग वालों को अनुमति

सुखना लेक बंद: एयर शो के चलते एंट्री पर सख्ती, सिर्फ प्री-बुकिंग वालों को अनुमत

 

सोनिका भाटिया

चंडीगढ़

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सुखना लेक को 26 मार्च से लेकर 28 मार्च तक आम लोगों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह फैसला 27 और 28 मार्च को होने वाले एयर शो के मद्देनज़र लिया गया है। डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

उनके अनुसार लेक को 28 मार्च दोपहर 1:30 बजे के बाद ही आम जन के लिए खोला जाएगा। इस दौरान बिना प्री-बुकिंग किसी को एंट्री नहीं मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 27 मार्च को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी तथा 28 मार्च को शो। प्रत्येक दिन 10,000 दर्शकों की सीमा तय की गई है।

यादव ने बताया कि केवल टिकट/ क्यू आर कोड वाले दर्शक जिनके हाथ में बैंड होगा वही लोग स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान मॉर्निंग और शाम की वॉक पूरी तरह बंद रहेगी इसके अतिरिक्त निजी गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। बैग और खाने-पीने का सामान प्रतिबंधित किया गया है,

केवल पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जाने की अनुमति दी गई है।

यादव ने लोगों से अपील की है कि वह छह वर्ष से कम बच्चों को अपने साथ नहीं लेकर आएं।

ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट के विषय में जानकारी देते हुए एस.एस.पी कंवरदीप कौर ने कहा कि

शहर को सात जोन में बांटा गया तथा 300 शटल बसों का इंतजाम किया गया है। इस बस में सिर्फ टिकट धारक ही बैठ सकेंगे। बस कंडक्टर क्यू आर कोड स्कैन के बाद ही बस में बिठाएगा और वहीं पर बैंड दिया जाएगा जिसपर किस व्यक्ति को किस ज़ोन में जाना है लिखा होगा।

उनके अनुसार 1300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एंबुलेंस, फायर टेंडर और फर्स्ट एड सेंटर

सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स भी लोगो की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

यादव ने यह भी बताया कि स्थल पर पानी के टैंकर, टॉयलेट और साफ-सफाई टीम,

डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि टिकट की बुकिंग चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप पर 24 मार्च से शुरू हो गई थी।

इस विषय में जानकारी देते हुए जन संपर्क निर्देशक राजीव तिवारी ने बताया कि पिकअप पॉइंट्स (बस सुविधा)

मनीमाजरा (रेलवे कॉलोनी, दशहरा ग्राउंड)

सेक्टर 17 परेड ग्राउंड

सेक्टर 25 रैली ग्राउंड

सेक्टर 34 मेला ग्राउंड

IT पार्क और उप्पल सोसाइटी पार्किंग पर सुबह 9 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।

इसी के तहत भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अपने आगामी एयर शो के बारे में जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *