पंचकुला: कुलदेवी मां बेरी वाली के आशीर्वाद से चल रहा माता भीमेश्वरी देवी (बेरी वाली) सेवा ट्रस्ट द्वारा 27 मार्च दिन शुक्रवार को कुलदेवी मां बेरी वाली जी पंचकुला सैक्टर 7 दुर्गा मंदिर मे 6वी भव्य एवं विशाल चौंकी करवाई गई।
माता भीमेश्वरी देवी बेरी वाली सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टियों द्वारा ज्योति प्रचण्ड कर कुलदेवी मां बेरी वाली के जयकारा लगाकर विधि विधान से शुरुआत की गई।
प्रसिद्ध हरियाणवी भजन गायक राजफूल कुचरानिया द्वारा कुलदेवी मां बेरी वाली की प्रसिद्ध भेंटो का गुणगान किया गया।
म्हारे री बगड़ मे आयो मेरी मां आयो मेरी मां। आ के दर्श दिखाएं मेरी मां।
मे तो बेरी धोकन जाऊंगी मेरा जिया न लागे घर मे…..
बेरी वाली मने न्यू बोली, के बोली तेरा कर दूंगी बेड़ापर….. मैया थामने कोन सजायो जी, बेरी वाली कौन सजाया जी, थारा टाबर लाया चुंदड़ी….,प्यारा सजा है दरबार मां बेरी वाली….जैसी प्रसिद्ध माता की भेंटो ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भक्ति विभोर कर झूमने व नाचने पर मजबूर कर दिया।
बेरी वाली माता की जय
भीमेश्वरी देवी की जय
के जयकारों बीच उपस्थित भक्तसमूह गगन गुंजायमान कर रहे थे।
माता भीमेश्वरी देवी बेरी वाली सेवा ट्रस्ट द्वारा जानकारी मे बताया गया ट्रस्ट का मुख्य उद्वेश्य कुलदेवी मां बेरी वाली जी की भक्ति कर प्रचार प्रसार करना है ट्रस्ट द्वारा हर छठे महीने कुलदेवी मां बेरी वाली जी की भव्य चौंकी व हर छठे महीने कुलदेवी मां बेरी वाली जी के धाम बस यात्रा भेजी जाती है।
माता की चौंकी मे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के कार्यों की बहुत सराहना की।
इस अवसर माता भीमेश्वरी देवी (बेरी वाली) सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी सहित समाज से महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान जगमोहन गर्ग, शिवकुमार अग्रवाल जी,अग्रवाल भवन (हरिद्वार) के प्रधान राजेंद्र गुप्ता, सब की सेवा, रब की सेवा ट्रस्ट के महासचिव एडवोकेट संजय कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बिहारी गुप्ता, माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप गुप्ता, महासचिव रमन सिंगला, श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश बंसल, पवन बंसल, सतीश मंगला, विजय अग्रवाल, हेमंत जिंदल,श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकुला ट्रस्ट के चेयरमैन शाम लाल बंसल, प्रधान परविंदर ढींगरा, महासचिव धर्मपाल सिंगला, कोषाध्यक्ष नीरज मित्तल, दीपक लूथरा, वृषभान गर्ग, वनीत जैन, संजय गर्ग, सुभाष सिंगला, सतीश जिंदल,एम पी अरोड़ा, ओपी पाहवा, श्री राधे कृपा परिवार से राकेश गुप्ता, विजय गर्ग, हैपी गुप्ता, प्रदीप गर्ग, सुरेंद्र सिंगला, अभिषेक गुप्ता, विशाल गोयल, श्री दुर्गा मंदिर सभा के कोषाध्यक्ष सत्यभगवान सिंगला, योगराज बंसल,वीरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, महामंत्री जय कौशिक, दीपक गर्ग, पंचकुला सैक्टर 7 की मार्किट के प्रधान अमित गोयल, अनिल थापर, उमेश सूद, पूर्व पार्षद सोनिया सूद, बेनो राय, पुष्पा लाकरा, भजन गायक विजय गर्ग, सक्षम महिला सेवा संस्था पंचकुला की प्रधान मंजू चंदेल, सीखा बिंदल, प्रसिद्ध भजन गायक बहन सुषमा शर्मा, मंजु बंसल, सुमन बंसल समेत अन्य सदस्य व श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित रहे।
