पंजाब की माननीय लेडी गवर्नर श्रीमती अनीता कटारिया का जीआरआईआईडी, चंडीगढ़ का दौरा

 

 

सुमेश कुमार

चंडीगढ़, 28 मार्च:

पंजाब की माननीय लेडी गवर्नर श्रीमती अनीता कटारिया ने आज गवर्नमेंट रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज (GRIID), चंडीगढ़ का दौरा किया।

अपने दौरे के दौरान माननीय लेडी गवर्नर ने बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद करते हुए उनके प्रयासों एवं प्रतिभा की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच मिठाइयाँ एवं फल वितरित किए, जिससे वातावरण अत्यंत आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण बन गया।

माननीय लेडी गवर्नर ने संस्थान में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं पुनर्वास सेवाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों एवं स्टाफ से संवाद कर बच्चों के लिए संचालित शैक्षिक, चिकित्सीय एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्थान के संकाय एवं कर्मचारियों द्वारा बच्चों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे समर्पित, संवेदनशील एवं अथक प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर श्री मंदीप सिंह बराड़, गृह एवं हेल्थ सचिव भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *