व्यापार मंडल जिला कार्यकारिणी की बैठक पांच को

 

नौगांव: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुना घाटी की त्रैमासिक बैठक पांच अप्रैल को

रविवार प्रातः 10 बजे से ” होटल पिनाठिया विष्ठा रिट्रीट सुनारा छानी ” नौगांव आयोजित होनी सुनिश्चित की गई है ।

बैठक में जिसमें यमुना घाटी के समस्त नगर इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री,

जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहेगें।

जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार तथा महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल तथा प्रदेश संगठन मंत्री तिलकचंद रमोला भी मौजूद रहेगें ।

व्यापारियों की समस्याओं के साथ संगठन की मजबूती एवं सक्रियता बढ़ाने के अलावा, ऑनलाइन व्यापार, आपदा में व्यापारियों को राहत दिये जाने, किरायेदार व्यापारी को भी समुचित मुआवजा व बिस्थापन करने, 60 वर्ष की आयु उपरांत व्यापारिक को पेंशन दिए जाने, नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों को राहत दिए जाने आदि समस्याओं को लेकर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *