आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने वेतन बढ़ाने की मांग काे लेकर किया धरना-प्रदर्शन

 

नौगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन बढ़ाने समेत विभिन्न मांगं को लेकर आज वाल विकास कार्यकाल नौगांव में धरना-प्रदर्शन दिया।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रीयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों को वायोमैट्रिक मशीन से न जोड़ा जाने की मांग की।
ब्लाक अध्यक्ष बामो रावत के संयोजन में आयोजित धरने के दौरान विभिन्न कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण योगदान को बताया।
साथ ही राज्य सरकार से 140 रूपए प्रतिदिन वृद्धी करने,
आंगनबाड़ी
कार्यकत्रीयों को शाासकीय सरकार कर्मचारी घाेषित करने, उन्हें सामाजिक सुरक्षा देकर उन्हें उचित श्रेणी में शामिल करने, 18 हजार रुपए न्यूनतम वेतन दिये जाने, तथा कम से कम 3 हजार रुपए मासिक पेंशन दिए जाने को लेकर आंदोलित है ।
इसके अलावा सेवा निवृत्त होने पर दस लाख रुपए दिए जाने के बाद 300 रुपए कटौती की जाय।धरना-प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष वामो रावत, सचिव शोभा देवी, प्रदेश सदस्या रूकमणी सेमवाल, महामंत्री कुशम थपलियाल, उपाध्यक्ष कृष्णा रावत, कोषाध्यक्ष दर्शनी राणा, संगठन मंत्री सुमन लता, रीना, ममता, कुशुम, सुमित्रा समेत कई कार्यकत्रीयां मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *