रोमी सिंह /रमोला न्यूज़
पंचकूला, 3 अप्रैल : 3 अप्रैल को पंचकूला जजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के युवा नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री हरियाणा एवं पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का जन्म दिन बड़े ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया।सबसे पहले माता मनसा देवी गोशाला में जाकर गौ माता को हरा चारा खिलाकर दुष्यंत चौटाला के लिए आशीर्वाद लिया फिर वहीँ पर उनके जन्मदिवस का केक काटा उनके लम्बे एवं स्वस्थ जीवन की उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने महामाई माता मनसा देवी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा युवा नेता दुष्यंत चौटाला की लम्बी एवं स्वस्थ उम्र की कामना की। इसी दौरान जजपा ज़िला प्रधान ओ पी सिहाग, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया, युवा जजपा ज़िला प्रधान दीपक चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने फोन पर दुष्यंत चौटाला जी को जन्म दिन बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
