बादल के प्रधान बनने पर शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में खुशी की लहर- बेदी
पिंजौर : आज पिंजोर में शिरोमणि अकाली दल जिला अध्यक्ष मलविंदर सिंह बेदी इलाक़ा निवासीयों को वैसाखी की शुभकामनाएं दी व सुखबीर सिंह बादल के प्रधान बनने पर खुशी जताई और समूह हरियाणा के अकाली दल को बधाई दी बेदी ने बताया की बादल साहब के पुनः प्रधान बनने पर अकाली दल में नई जान आ गई है और आने वाले दिनों में अकाली दल बुलंदियां छूएगा और आगामी चुनाव में पूर्ण रूप से जीत प्राप्त करेगा जिसका प्रभाव हरियाणा में भी देखने को मिलेगा बेदी ने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा में भी मेंबरशिप ड्राइव जोर पकड़ेगी और हरियाणा अकाली दल और मजबूत होगा इस मौके पर अकाली दल की जिला कार्यकारिणी मौजूद रही।

