अमर शहीदों की स्मृति में अंबाला पुलिस का विशेष आयोजन, देशभक्ति गीतों से गूंजा जगाधरी गेट,

कोमल रमोला
रमोला न्यूज़ ब्यूरो
अंबाला :  देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले  अमर शहीदों की पावन स्मृति में अंबाला पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विभिन्न श्रद्धांजलि एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत, IPS के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अमर शहीदों के अद्वितीय बलिदान, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करना तथा आमजन में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करना है।इसी कड़ी में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक अंबाला के आदेशानुसार जगाधरी गेट, अंबाला शहर में अंबाला पुलिस की पुलिस ऑर्केस्ट्रा टीम द्वारा विशेष देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति श्रद्धा की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
पुलिस ऑर्केस्ट्रा टीम ने देशभक्ति की मधुर धुनों और गीतों के माध्यम से उन वीर पुलिसकर्मियों के साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया, जिन्होंने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपालन का संदेश भी दिया गया।अंबाला पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस के अमर शहीदों की वीरगाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति समाज में सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।अंबाला पुलिस अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव नमन करती है। देश की सुरक्षा और नागरिकों की सेवा में उनके द्वारा स्थापित त्याग, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श सदैव पुलिस बल का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रबंधक थाना अंबाला शहर श्रीमती सुनीता ढाका, भलाई निरीक्षक सतविंदर कौर, अन्य पुलिस कर्मचारी तथा अंबाला शहर के सम्मानित नागरिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *