ओलावृष्टी से पीड़ित किसानों को मिले मुवावजा
नौगांव : विकासखंड के चौपड़ा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोबत सिंह राणा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर विधानसभा पुरोला के यमुना घाटी में हुई अति ओलावृष्टि से किसानों एवं बागवानो को हुए नुकसान का आर्थिक नुकसान होने पर सर्वे करवाकर पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की । उन्होने अवगत करवाया कि पुरोला विधानसभा के यमुना घाटी में अति ओलावृष्टि होने से सेब, नाश्पाति, टमाटर तथा अन्य नगदी फसलो को भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण किसान एवं बागवानों की आर्थिक स्थिति में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । जिस कारण किसान बागवानों की परिवारिक स्थिती पर इसका संकट मंडरा रहा है

