माता मनसा देवी में 68वीं माता की चौकी का भव्य आयोज
पंचकूला।
श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 68वीं माता की चौकी का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कार्यक्रम में श्री श्री तपोनिष्ट अग्निहोत्री महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जिनके सानिध्य में आयोजन हुआ इस मौके विशेष अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम उपस्थित रहे। जागरण में प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप गोयल ने ज्योति प्रचंड की और आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके अलावा कार्यक्रम में तजिंदर गुप्ता टोनी (जिला उपाध्यक्ष), दिनेश गुप्ता, किशोरी लाल, सतपाल गर्ग और संदीप गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर मामा-भांजा एंड पार्टी द्वारा अपने भजनों की मधुर प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। भजनों की अमृतवर्षा के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यह 68वीं माता की चौकी श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम रही, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

