*युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध हरियाणा सरकार : नरेंद्र सिंह युवा कल्याण संयोजक

 

*पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के विद्यार्थियों ने किया नेचर कैंप थपली का दौरा*

पंचकूला, 28 मार्च : हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 3 दिवसीय नेचर कैंप थापली भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज विद्यार्थियों ने निर्धारित ट्रैकिंग गतिविधि को सफलतापूर्वक किया। इस ट्रैकिंग में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के छात्र-छात्राओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति के निकट लाकर उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

नरेंद्र सिंह ने बताया कि नेचर कैंप थापली के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं और ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ रहे हैं।

डेप्युटी रेंज ऑफिसर विजय नेहरा ने बताया की ट्रैकिंग के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक पगडंडियों पर चलते हुए विभिन्न वनस्पतियों, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने प्रकृति के बीच बिताए समय को प्रेरणादायक बताते हुए इसे एक अविस्मरणीय अनुभव कहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने हरियाणा सरकार एवं युवा कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा जताई।

 

******

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *