सुरेंद्र सिंह /रमोला न्यूज़
कालका 1 अप्रैल :
शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय बंसल एडवोकेट ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आज 1 अप्रैल से हिमाचल एंट्री टोल टैक्स बढ़ाने के अपने निर्णय को वापस लेते हुए 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए विशेष एंट्री पास की सुविधा देने की अधिसूचना भी जारी कर दी जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि जैसे ही हिमाचल सरकार ने हिमाचल एंट्री टोल टैक्स बढ़ाने की घोषणा की थी तभी 30 अक्टूबर 2024 को पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन के साथ वह खुद (विजय बंसल) और एनएसयूआई नेता दीपांशु बंसल का एक प्रतिनिधिमंडल व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलकर उन्हें ज्ञापन देकर एंटी टोल टैक्स बढ़ाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने और 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए विशेष पास जारी करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु को पुनः ज्ञापन भेज कर हिमाचल एंट्री टोल टैक्स न बढ़ने और 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को विशेष पास सुविधा देने की मांग की थी।
विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को राहत दिए जाने से जहां एक और परवाणु औद्योगिक क्षेत्र के साथ लगते कालका शहर वासियों और बद्दी, बरोटी वाला, नालागढ़ उद्योग क्षेत्र के साथ लगते हरियाणा, पंजाब के लोगों सहित सिरमौर जिले के कालाअंब उद्योगिक क्षेत्र के आसपास रहने वाले नारायणगढ़ एवं आसपास रहने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विजय बंसल एडवोकेट ने हरियाणा कि भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यह विडंबना ही है कि पिंजौर, कालका क्षेत्र के लोगों के प्रतिनिधिमंडल गत दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप कर हिमाचल एंट्री टोल टैक्स न बढ़ाने के लिए हिमाचल सरकार से बात करने की मांग की थी। लेकिन सभी प्रतिनिधिमंडलों को भारी निराशा उठानी पड़ी क्योंकि खुद मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने भी इस मामले में कोई मदद ना कर पाने की अपनी असमर्थता जताई थी। जबकि दूसरी ओर इस विषय पर हरियाणा के कांग्रेस नेताओं और पंजाब सरकार ने टोल टैक्स न बढ़ाने की विभिन्न तरीकों से अपनी मांग जोरदार ढंग से हिमाचल सरकार के समक्ष उठाई।
विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि इससे पूर्व भी शिवालिक विकास मंच ने पिंजौर, कालका, पंचकूला क्षेत्र वासियों के लिए पंचकूला- शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित चंडी मंदिर टोल प्लाजा में लगने वाले भारी टोल टैक्स से निजात दिलाई थी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उन्होंने वर्ष 2012 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी हाई कोर्ट के आदेश पर आज चंडी मंदिर टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से केवल ₹150 प्रति माह का टोल वसूला जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि नवनिर्मित सूरजपुर पिंजौर- सुखोमाज़री बाईपास पर भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का टोल टैक्स लगाने का निर्णय था लेकिन शिवालिक विकास मंच ने उस टोल प्लाजा के लगाने के निर्णय को ही वापस करवाया था।
विजय बसल एडवोकेट ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू का टोल न बढाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल पंजाब एवं हरियाणा सहित अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त टोल अदा नहीं करना पड़ेगा बल्कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।
