राईका नौगांव में हुआ नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह

 

नौगांव: दौलतराम रवांल्टा राजकीय इंटर कालेज नौगांव में निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथी जिंप सदस्य विजय प्रकाश बंधानी ने इस योजना को छात्र हित में बताते किताबों का रही रख रखाव, सदुपयोग छात्र संख्या बढ़ने की अपील की, साथ ही अभिभावकों से अपने पाल्यों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने की बात कही, साथ ही घटती छात्र संख्या चिंता व्यक्त की । खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी शौरव पांडे ने कहा कि सरकार पढ़ाई में सहयोग करने को लेकर कक्षा एक से 12 तक नामांकित सभी बच्चों को निशुल्क पुस्तकें वितरित कर रही है।
विधालय अध्यापक प्रमोद रावत ने कहा सरकार शैक्षणिक गतविधियों को बढाने के लिए मध्याह्न भोजन, भेषभूषा, पुस्तकें वितरण कर रही, इसलिए छात्रों को इसका सदुपयोग करना चाहिए।
इसके अलावा समारोह में बालिका साईकल प्रोत्साहन योजना के तहत
अनिषा, अंजली, अनुष्का, आरती, आरूषी, राधा समेत कक्षा नौ की 38 बालिकाओं को 2850 रूपए की एफडी भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रिना रावत, एसएमसी अध्यक्ष श्याम रावत, वीआरपी प्रदीप राणा
सीआरपी अंकित पंवार, सी एल राज, त्रेपन सिंह, आदि मौजूद थे। संचालन अध्यापक
प्रमोद रावत ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *