– श्याम डोभाल के उत्तराखंड पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी

 

रमोला न्यूज़
नौगांव: उत्तराखंड सरकार ने नौगांव विकासखंड के भाटिया गांव के श्याम डोभाल को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस मनोनयन के बाद उत्तरकाशी और यमुनाघाटी के लोगों में हर्ष का माहौल है।
सोमवार को श्याम डोभाल ने विधिवत पुजा अर्चना के साथ उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
उपाध्यक्ष उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष बनने से पुर्व श्याम डोभाल 2017 से 2020 तक उत्तरकाशी जनपद में भाजपा जिलाध्यक्षरह चुके है, इसके बाद प्रदेश कार्य समिती सदस्य के बाद उन्हे उपाध्यक्ष बनाया गया। तथा 2022 में वह हिंमाचल के चुनाव प्रभारी
समेत हरिद्वार, धनोल्टी, देहरादून के चुनाव प्रभारी रह चुके है इसके अलावा भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे है ।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे श्याम डोभाल के मनोनयन स्थानीय लोगों समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से प्रदेश के पिछड़ा वर्ग को लाभ मिलेगा।
आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सांसद नैनीताल उधमसिंह अजय भट्ट, नगर, भाजपा संगठन के महामंत्री अजय,
प्रदेश अध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा
श्रीमती रुचि भट्ट, महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, कार्यालय सचिव जगमोहन सिंह रावत नें उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *