करियर नियोजन विषय पर कौसल विकास की कार्यशाला का आयोजन।

ब्रह्मखाल/ रमोला न्यूज़
अतर सिंह नेगी राजकीय महाविद्यालय, ब्रहमखाल, के मनोविज्ञान विभाग तथा कैरियर काउंसललिंग सेल के संयुक्त तत्वधान में कैरियर काउंसलिंग विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को करियर नियोजन से संबंधित विभिन्न सरकारी पोर्टल्स वेबसाइट, अप्प्स की जानकारियां दी गयी ,जिसमे नेशनल कैरियर सर्विस , स्किल इंडिया डिजिटल हब ,अप्रेंटिसशिप इंडिया ,पीएम इनटरन्शिप प्रोग्राम व अन्य डिजिटल रिसौर्सेस की चर्चा की गयी । विद्यार्थियों को इन एप्प को कैसे डाउनलोड व इस से संबन्धित जानकारी भी प्रदान की गयी । व्याख्यान के दौरान विशेषज्ञ वक्ता डॉ सपना कश्यप ने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, मोबाइल ऐप्स तथा वेबसाइट्स के माध्यम से करियर विकल्पों की खोज, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने इस सत्र में सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपने करियर से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों जैसे स्टोन आर्ट कॉम्पटिशन, बर्ड फीडर मेकिंग कॉम्पटिशन और पोस्टर कॉम्पटिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कई रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जो संचार कौशल और समूह समन्वय पर आधारित थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीमवर्क, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद की क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में डॉ श्याम लाल गौतम, डॉ मीना नेगी , डॉ सुमन प्रकाश पैंथरी तथा डॉ विनोद कुमार थे । डॉ आशीष व्यास ने गतिविधियों को सम्पन्न करने में सक्रिय भूमिका निभाई । डा सपना ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ताकि युवा अपने करियर को सुखद बना सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *