दर्जाधारी मंत्री श्याम डोभाल का यमुनाघाटी में हुआ भव्य स्वागत

 

रमोला न्यूज़
नौगांव: यमुनाघाटी प्रथम आगमन पर अन्य पिछड़ा आयोग दर्जाधारी मंत्री पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल का घाटी के डामटा, बर्नीगाड़, नौगांव क्षेत्र में ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत हुआ और स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास में तेजी की उम्मीद जताई।
श्याम डोभाल का नौगांव चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई बांटी।
अन्य पिछड़ा आयोग दर्जाधारी मंत्री श्याम डोभाल ने प्रथम बार यमुना घाटी आगमन पर लोगों का आभार जताया और धन्यवाद किया वहीं डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि सरकार भरोसा जताया और बताया कि वह लगातार जिस पर से क्षेत्रीय विकास को लेकर कार्य कर रहे थे,अब दर्जाधारी मंत्री बनने पर वह यमुना घाटी सहित समुचे जनपद के विकास कार्यों को तेजी देनी मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
श्याम डोभाल के यमुनाघाटी आगमन पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार,
उप जिलाधिकारी बड़कोट वृजेश तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा, मंडल अध्यक्ष अमीता परमार, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,भाजपा महामंत्री परसुराम जगुडी़,श्वेता राजकुमार विजयपाल रावत, आनंदी राणा, सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *