तिलक चंद रमोला / रमोला न्यूज़
नौगांव :
पुरोला के कंडियाल गांव में स्थित वंदे मातरम् ट्रेनिंग एंड एजुकेशन फाउंडेश
में देशभक्ति और गौरव का अनोखा माहौल देखने को मिला, जब भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी कमांडिंग मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल (वी.एस.एम.) सहित अन्य सैन्य अधिकारियों ने वंदे मातरम् ट्रेनिंग एंड एजुकेशन फाउंडेशन के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत की। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई और युवाओं में देशसेवा का जज़्बा और भी मजबूत हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बदें मातरम के संस्थापक राजेश सेमवाल ने कहा कि यह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है। सेना के वीर जवानों की उपस्थिति से गांव की फिजाओं में देशभक्ति का नया जोश भर गया। इस अवसर को सैनिक राजेश सेमवाल ने अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण पल बताया।
वक्ताओं ने कहा कि एक सैनिक द्वारा दूसरे सैनिक का सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी परंपरा और राष्ट्र की गरिमा का सम्मान होता है। वंदे मातरम् ट्रेनिंग एंड एजुकेशन फाउंडेशन को केवल एक संस्था नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत आधारशिला बताया गया, जो आने वाली पीढ़ी को देशसेवा के लिए प्रेरित कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारतीय सेना के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे युवाओं को राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक युवा सेना में शामिल होकर देश का नाम रोशन करें।
अंत में पूरे क्षेत्र में “जय हिंद, जय भारत” और “भारतीय सेना अमर रहे” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
