वार्ड नंबर 11 में अनुराधा पुरी का तूफानी दौरा: 200 से अधिक महिलाओं ने एक स्वर में लिया जीत का संकल्प

कोमल रमोला /रमोला न्यूज़

पंचकूला : वार्ड नंबर 11 के चुनावी रण में अनुराधा पुरी का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है। आज वार्ड में आयोजित एक विशाल जनसभा और पदयात्रा के दौरान महिला शक्ति का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा। इस मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने न केवल शिरकत की, बल्कि हाथ उठाकर एक स्वर में अनुराधा पुरी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महिलाओं के भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए भंडारी ने कहा, “किसी भी क्षेत्र का असली विकास तब होता है जब बागडोर एक कर्मठ और ईमानदार प्रतिनिधि के हाथ में हो। अनुराधा पुरी ने हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ दिया है और आज यह जनसैलाब बता रहा है कि वार्ड नंबर 11 की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।”समाजसेवियों ने एकजुट होकर मांगा समर्थनचुनाव प्रचार को मजबूती देने के लिए क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रदीप गोयल, तजिंदर गुप्ता टोनी और नरेश सांवरा ने भी विशेष रूप से भाग लिया। इन दिग्गजों ने वार्ड के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर वोट मांगे और जनता को अनुराधा पुरी की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। प्रदीप गोयल ने कहा कि वार्ड की सफाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए अनुराधा पुरी सबसे योग्य उम्मीदवार हैं। तजिंदर टोनी और नरेश सांवरा ने भी विश्वास जताया कि जनता का यह प्यार वोटों में तब्दील होगा।महिलाओं की हुंकार: “हमारी पार्षद अनुराधा पुरी”कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह चरम पर था। क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि वे अनुराधा पुरी के सरल स्वभाव और समाज के प्रति उनकी निष्ठा से प्रभावित हैं। बैठक में मौजूद 200 से अधिक महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे टोलियां बनाकर वार्ड के हर घर में जाएंगी और अनुराधा पुरी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी।विकास का वादाजनता के इस अटूट विश्वास से अभिभूत होकर अनुराधा पुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “वार्ड नंबर 11 की जनता का प्यार ही मेरी असली ताकत है। अगर जनता मुझे सेवा का मौका देती है, तो मैं विश्वास दिलाती हूँ कि वार्ड की हर गली और हर मोहल्ले में विकास की गंगा बहेगी और महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।”इस अवसर पर अनेक स्थानीय नेता, गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *