कोमल रमोला /रमोला न्यूज़
पंचकूला: वार्ड नंबर 11 के निवासियों और कार्यकर्ताओं में आज उस समय भारी उत्साह देखने को मिला, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष तरुण भंडारी एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुँचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तरुण भंडारी ने वार्ड 11 की भाजपा की उमीदवार अनुराधा पूरी के लिए वोट की अपीलब की आगामी नगर निगम और अन्य चुनावों के लिए रणनीतिक ‘चुनावी मंत्र’ फूँका और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए कमर कसने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष तजिंदर टोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे
।कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विपक्ष पर साधा निशाना
जनसभा के दौरान तरुण भंडारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है। उन्होंने कहा, “वार्ड नंबर 11 की जनता का अटूट विश्वास और कार्यकर्ताओं का जोश यह सिद्ध करता है कि आगामी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितकारी नीतियों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाएँ।वार्ड की समस्याओं पर तजिंदर टोनी का संकल्पविशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड प्रमुख तजिंदर टोनी ने वार्ड की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सभा को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। टोनी ने कहा कि प्रशासन और सरकार के तालमेल से वार्ड नंबर 11 को पंचकूला का एक आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।विकास और सेवा का संकल्पसभा में मौजूद स्थानीय निवासियों ने तरुण भंडारी और तजिंदर टोनी का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
