टैगोर थियेटर में सजी संगीत की महफिल में देर रात तक गूंजे सदाबहार नगमे

सुमेश कुमार / रमोला न्यूज़

चंडीगढ़ : मिनी टैगोर थिएटर में बीते दिन संगीत की ऐसी महफिल सजी की देर रात तक टैगोर थिएटर परिसर सदाबहार नगमों की गूंज से गूंजता रहा। मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की थीम पर आयोजित किए गए इस भव्य कार्यक्रम में ट्राइसिटी के 50 से ज्यादा गायक और गायिकाओं ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा,जिसका श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया। आयोजकों ने इस कार्यक्रम की ऐसी जबरदस्त प्लानिंग की थी,जिससे संगीत की दुनिया में यह प्रोग्राम अपनी एक अमिट छाप छोड गया। क्योंकि एक तो कार्यक्रम की थीम और इसके साथ ही देवर्षि नारद जी की जयंती मनाते हुए लड्डू बांटने के कार्यक्रम को लेकर कलाकारों के साथ साथ कार्यक्रम में भारी संख्या पहुंचे लोगों ने भी इस आयोजन की खूब प्रशंसा की है।

जानकारी के अनुसार रविवार को बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिनी टैगोर थिएटर में एक भव्य म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया था,जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी और आयोजक भी इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित थे। कार्यक्रम के आयोजक राधा कृष्ण भक्त प्रेम सागर गुप्ता तथा गेस्ट आफ आनर नीना भाटिया व कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया।

इसके बाद कलाकारों की युगलबंदी का ऐसा दौर शुरू हुआ कि रात करीब साढ़े आठ बजे तक टैगोर परिसर सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए सदाबहार नगमों की गूंज से गूंजता रहा। आयोजक पीएस गुप्ता ने देवर्षि नारद जी की जयंती की सभी को बधाई देते हुए आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीएस गुप्ता ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए गाना सुनाया। गेस्ट आफ आनर नीना भाटिया ने बेहतरिन मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं कलाकारों ने एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुती देकर संमा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान आए हुए लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई थी।

कार्यक्रमों का निशुल्क आयोजन
इस बारे में कार्यक्रम के आयोजक राधा भक्त प्रेम सागर गुप्ता ने बताया कि नए कलाकारों को बेहतर प्रदान करके उनकी प्रतिभा को निखारना और लोगों में संगीत के प्रति लगाव बढाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है,जिसको लेकर ट्राईसिटी में निशुल्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *