वार्ड नंबर 11 से अनुराधा पुरी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, तरुण भंडारी ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

कोमल रमोला /रमोला न्यूज़
पंचकूला: पंचकूला नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 11 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष तरुण भंडारी ने भाजपा प्रत्याशी अनुराधा पुरी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में भारी जोश भरा।भंडारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और वार्ड वासियों से अपील की कि एक-एक वोट अनुराधा पुरी के खाते में जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके। उन्होंने दावा किया कि जनता का भारी समर्थन भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकेत है।इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष तजिंदर टोनी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वार्ड की स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और प्रशासन के सहयोग से इसे एक आदर्श वार्ड बनाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मेयर सी.बी. गोयल सहित कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *